राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ सिरमौर की दो मुक्केबाज का चयन राष्ट्रीय स्तर मुक्केबाजी को हुआ है। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि नौ से 12 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता बिलासपुर में हुई।
इसमें राजगढ़ स्कूल की कुमारी पल्लवी भारती ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में और ईशानी ठाकुर ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। दोनों का चयन दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य ने बॉक्सिंग कोच रमेश भारती को बधाई दी।