नवीन कुमार के एक और सुपर 10 के दम पर दबंग दिल्ली केसी ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में सोमवार को तेलुगु टाइटन्स को 37-29 से हराया। इस रेडर ने लगातार 14वीं बार सुपर 10 का स्कोर बनाया। दिल्ली की टीम ने आलराउंड प्रदर्शन किया।
उसकी तरफ से डिफेंडर रविंदर पाहल और अनिल कुमार ने टैकल से चार-चार अंक बनाए। इस जीत से दिल्ली ने अंकतालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। दूसरी तरफ टाइटन्स के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है। वहीं, एक अन्य मुकाबले में यूपी योद्धा ने जयपुर पिंक पैंथर्स ने 38-32 से हरा दिया।