फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से भारतीय टीम में हाकी खिलाड़ी न आने से सरदार सिंह चिंतित

Mon, 16 Sep 2019 10:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन सरदार सिंह ने मंडी में कहा कि भारत में हाकी का स्तर सुधर रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि हिमाचल से भारतीय टीम में खिलाड़ी नहीं पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


यहां की एसोसिएशन को खिलाड़ियों की सुविधाएं देनी चाहिए। एस्ट्रो टर्फ बनाई जाएं ताकि, खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सीखने को मिल सके। अगर खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी तभी अच्छे खिलाड़ी सामने आ सकेंगे।

सरदार सिंह ने पुराने दिनों की याद को ताजा करते हुए कहा कि वे भी कभी पड्डल मैदान में खेलने आए थे। सरदार ने खिलाड़ियों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और हाकी में भविष्य बनाएं।
विज्ञापन


हिमाचल से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमा चुके हैं। इससे पहले सरदार सिंह के पड्डल मैदान में पहुंचने पर दर्शक उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें