हरियाणा स्टीलर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच प्रो कबड्डी लीग का 84वां मुकाबला 32-32 से टाई रहा। विकास कंडोला एक बार फिर मैच में हरियाणा स्टीलर्स के हीरो रहे, जिन्होंने 7 अंक लिए। मैच टाई होने के बाद दोनों टीमों को 3-3 अंक मिले। इससे हरियाणा की टीम अब 49 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है।
वहीं, 85वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने यू मुंबा को 29-26 से हरा दिया।