फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी विश्व कप: पीएम मोदी ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- प्रतिभाओं को प्रेरित करेगा भारतीयों का प्रदर्शन

Tue, 29 Jun 2021 03:16 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीरंदाजी विश्व कप में पदक जीतने वाले भारतीय तीरंदाजों को  बधाई दी है। पीएम ने कहा कि इन खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन से प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलेगी। 
विज्ञापन
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित इस विश्व कप में भारतीय तीरंदाजों ने धमाल मचा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रतिभाओं को प्रेरित करेगा। 

विज्ञापन


इस विश्व कप में दीपिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। इससे भारत को इस प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक हासिल हुए। वहीं कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने गोल्ड मेडल जीता था। तीरंदाजी विश्व कप में भारत की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, पिछले कुछ दिनों से हमारे तीरंदाजों ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है, पीएम ने गोल्ड मेडल जीतने वाली दीपिका कुमारी, अंकिता दीपिका भकत और कोमालिका बारी सहित अतानू दास को बधाई दी। पीएम ने आगे लिखा कि भारतीयों के इस शानदार प्रदर्शन से आने वाली प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलेगी। 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें