फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजनेश और शशि क्वार्टर फाइनल में, अर्जुन को मिली शिकस्त

Thu, 22 Nov 2018 03:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
विज्ञापन

प्रजनेश गुणेश्वरन और शशि कुमार मुकुंद ने केपीआईटी-एमएसएलटीए चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रजनेश ने जर्मनी के लुकास गर्च को मात्र 53 मिनट में 6-1, 6-3 से पराजित किया।

विज्ञापन


अगले दौर में प्रजनेश का मुकाबला एलेक्जेंडर नेदोविसोव से होगा, जिन्होंने क्वालिफायर बेन पटेल को 7-5,6-4 से हराया। वाइल्ड कार्ड धाकर शशि ने ब्रिटेन के छठे वरीय जय क्लार्क को कड़ी टक्कर दी। भारतीय खिलाड़ी जब 5-7, 6-4, 4-1 से आगे चल रहा था तब क्लार्क पीठ की समस्या के कारण मैच से हट गए।

पहले दौर में रामकुमार रामनाथन को हराने वाले वाइल्ड कार्ड धारक अर्जुन काधे को कनाडा के ब्रेडन शनूर के हाथों 5-7, 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पुरुष युगल में सिद्धांत बंठिया और अंवित बेंद्रे  की वाइल्ड कार्ड जोड़ी ने कुणाल आनंद और शाहबाज खान के खिलाफ 6-2,6-4 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


वहीं, मेंस डबल्स ईवेंट में अन्वित बेंद्रे आर सिद्धांत बांथिया की जोड़ी कुणाल आनंद और शाहबाज खान की भारतीय जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। जबकि अर्जुन काधे-साकेत मैयनैनी और रामकुमार रामनाथन-विजय प्रशांत की जोड़ी मेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने मुकाबले हार गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें