फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन का पाकिस्तानी एथलीट की तारीफ में ट्वीट, लोग बोले- खेल मिटा सकता है नफरत

Sun, 08 Dec 2019 09:57 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा-अरशद नदीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) पाकिस्तानी एथलीट को ट्वीट कर तारीफ की है। नेपाल में चल रहे दक्षिण एशियन खेलों के जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम की तारीफ में ट्वीट किया।

विज्ञापन


एएफआई ने नीरज चोपड़ा के साथ उनकी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- दक्षिण एशियन खेलों में 86.48 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को बधाई, दशकों बाद किसी पाकिस्तानी एथलीट ने ओलिंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई किया।



नीरज और नदीम की यह तस्वीर 2018 जर्काता एशियन गेम्स की है। इन खेलों में नीरज ने गोल्ड, चीन के किजेन लियू ने सिल्वर और पाकिस्तानी एथलीट नदीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।  एएफआई के ट्वीट के बाद दोनों देशों के लोग इसके लिए एएफआई की तारीफ कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा कि खेल दोनों देशों के बीच नफरत और दुश्मनी मिटाने की ताकत रखता है। एक और शख्स ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को शुक्रिया कहते हुए लिखा-ऐसे ही भारत-पाकिस्तान के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ एक-दूसरे के लिए सम्मान होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें