फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी: फाइनल में पाकिस्तान के नदीम के पास अपना खोया हुआ भाला मिलने के बयान पर नीरज का पलटवार, कहा- कुछ कहने से पहले नियम जान लें

Thu, 26 Aug 2021 03:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक में भारत को एथलेटिक्स में गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा बेहद नाराज हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
Neeraj Chopra-Arshad Nadeem (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में भारत को एथलेटिक्स में गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा बेहद नाराज हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। नीरज ने गुरुवार को कहा कि मेरी आप सभी से विनती है की मेरे कमेंट्स को अपने गंदे एजेंडा को आगे बढ़ाने का माध्यम न बनाए। स्पोर्ट्स हम सबको एकजूट होकर साथ रहना सिखाता है और कमेंट करने से पहले खेल के रूल्स जानना जरूरी होता है। 

विज्ञापन


नीरज की नाराजगी उस बात को लेकर है जिसमें उनकी बात पर लोगों ने पाकिस्तानी भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। 
 

अरशद ने लिया था नीरज का भाला

दरअसल कुछ दिन पहले संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने जेवलिन थ्रो में 87.58 मीटर भाला फेंक कर भारत को पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जिताया था। नीरज भारत के ओलंपिक इतिहास में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट हैं। फाइनल मुकाबले में नीरज के लिेए सब कुछ ठीक नहीं था। जब वह मुकाबले के लिए तैयार हुए तो उनका भाला नहीं मिल रहा था। दरअसल उस समय नीरज का जेवलिन पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम के पास था। इस बात का खुलास खुद गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने किया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में नीरज ने कहा, फाइनल से पहले मैं अपने जेवलिन की खोज कर रहा था, लेकिन मुझे यह नहीं मिला, अचानक मैंने देखा कि अरशद नदीम मेरी ओर मेरा भाला लेकर आ रहे हैं, तब मैंने उनसे कहा, भाई यह भाला मुझे दे दो क्योंकि यह मेरा जेवलिन है, मुझे इसी के साथ थ्रो करना है, तब अरशद ने मुझे मेरा भाला वापस किया। इसलिए आपने देखा होगा कि मैंने अपना पहला थ्रो जल्दबाजी में किया। 

नीरज चोपड़ा ने आगे कहा, 'अरशद नदीम ने क्वालीफाइंग दौर के अलावा वास्तव में फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि यह पाकिस्तान के लिए अच्छा संकेत है, वे जेवलिन थ्रो में और अधिक रुचि दिखाएं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करें। 

टोक्यो ओलंपिक में अरशद नदीम पदक के दावेदार थे। लेकिन फाइनल में 84.62 मीटर का थ्रो उनके मेडल दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था। इससे पहले उन्होंने फाइनल के लिेए 85.16 मीटर भाला फेंक कर क्वालीफाई किया था। अरशद नदीम भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को अपना आदर्श मानते हैं। वह पहले पाकिस्तान के एथलीट हैं  जिन्होंने ट्रैक और फील्ड स्पर्धा के किसी भी इवेंट में ओलंपिक में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें