फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर होगा टोक्यो पैरालंपिक, खेलों के कार्यक्रम में बदलाव नहीं

Mon, 03 Aug 2020 11:48 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tokyo Paralympic Games - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अगले साल के लिए स्थगित किए गए टोक्यो पैरालंपिक खेलों के कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। टोक्यो ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने भी स्थगित हुए खेलों के लिए कई हफ्ते पहले इसी तरह की घोषणा की थी। पैरालंपिक खेल 21 अगस्त 2021 को शुरू होकर पांच सितंबर को संपन्न होंगे।

विज्ञापन


ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई से किया जाएगा। आयोजकों ने उन्हीं 43 स्थलों को कार्यक्रम में शामिल किया है, जिन्हें इस साल ओलंपिक और पैरालंपिक के लिए इस्तेमाल किया जाना था। पैरालंपिक खेलों के अधिकारी हिदे नाकामूरा ने कहा, ‘कार्यक्रम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। कार्यक्रम तय होना खिलाड़ियों के लिए बड़ा कदम है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें