फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हैं मोटेरा स्टेडियम की खासियतें, जहां पीएम मोदी ने करवाया 'नमस्ते ट्रंप' का आयोजन

Mon, 24 Feb 2020 02:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं। अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री उनका स्वागत कर रहे हैं। 63 एकड़ में लगभग 700 करोड़ की लागत से दोबारा बनकर तैयार हुए इस स्टेडियम में विश्व स्तरीय सुविधाएं दी गई हैं। आइए एक नजर डालते हैं मोटेरा यानी सरदार पटेल स्टेडियम की खासियत पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : ANI
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

स्टेडियम में एक लाख 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। पहले यहां 53 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था थी, लेकिन अब यहां 1.10 लाख दर्शक एक साथ बैठकर मैच देख पाएंगे। कार और स्कूटर की पार्किंग व्यवस्था की गई है। जिसमें 4 हजार कार और 10 हजार दो पहिया वाहन की पार्किंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन

3 of 7
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर
स्टेडियम में स्विमिंग पूल, क्रिकेट अकादमी

विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में तीन प्रैक्टिस ग्राउंड्स, क्लब हाउस, ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल और एक इनडोर क्रिकेट एकेडमी भी बनाई गई है। स्टेडियम का स्ट्रक्चर ऐसा है कि जब भी कोई खिलाड़ी बाउंड्री मारे तो स्टेडियम में बैठने वाला हर क्रिकेट प्रेमी उस बाउंड्री को देख पाए। स्टेडियम में 75 कॉर्पोरेट बॉक्स बनाए गए हैं। स्टेडियम में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम में चार विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम भी बनाए गए हैं। पास में ही मेट्रो लाइन भी है।

4 of 7
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर
LED लाइट वाला पहला स्टेडियम

मोटेरा स्टेडियम में फ्लड लाइट्स की जगह 100 फीसदी LED की व्यवस्था की गई है ताकि ऊर्जा की खपत कम करें। स्टेडियम का निर्माण करने वाली कंपनी (L&T) का दावा है कि ऐसी LED लाइट्स लगाई गई है जिससे खिलाड़ियों की परछाई भी बहुत कम पड़ेगी। हाई परफॉर्मेंस एयर कंडिशन सिस्टम से लैस इस स्टेडियम में 1 एमएलडी कैपिसिटी के सीवेज ट्रीटमेंट की सुविधा भी है, जहां रोजाना 32 लाख लीटर पानी रेन हार्वेस्टिंग के जरिए बचाने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

5 of 7
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर
देश का पहला ग्रीन रेटेड स्टेडियम

मोटेरा स्टेडियम को ग्रीन बिल्डिंग अवॉर्ड मिला है। यह स्टेडियम अब भारत का पहला ग्रीन रेटेड क्रिकेट स्टेडियम बन गया है। इंडियन ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस की ओर से इस स्टेडियम को ग्रीन बिल्डिंग अवॉर्ड से नवाजा गया है। जैवविविधता के बढ़ावे के लिए 11 एकड़ वनस्पति की व्यवस्था की गई है। 3400 टन कंस्ट्रक्शन कचरे को लैंडफिल में भेजा गया। साथ ही हर साल 1.2 मिलियन लीटर पानी बचा पाने की सुविधा से भी लैस है।
विज्ञापन

6 of 7
मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : social media
1982 में हुआ था निर्माण

सबसे पहले यह स्टेडियम 1982 में बना था। इसके लिए गुजरात सरकार ने 50 एकड़ जमीन दी थी। 1983 से इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जाने लगा। अब तक मोटेरा स्टेडियम एक टी-20 इंटरनेशनल, 12 टेस्ट मैच और 24 वन-डे इंटरनेशनल मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राहुल द्रविड़
मोटेरा में टीम इंडिया का प्रदर्शन

भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में 4 टेस्ट जीते और 2 गंवाए हैं। वन-डे में टीम इंडिया को 7 मैच में जीत मिला है, लेकिन 8 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। यहां खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में भारत ने पाकिस्तान को 2012 में 11 रनों से मात दी थी। राहुल द्रविड़ यहां सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें