फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 महीने में सानिया ने घटाया 26 किलो वजन, फोटो शेयर कर बोलीं- कोई भी हो सकता है फिट

Mon, 10 Feb 2020 04:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने चार महीने में 26 किलो वजन घटाया है। मां बनने के बाद सानिया का वजन 89 किलो तक पहुंच गया था और इसके बाद खुद को फिर से फिट करने की मुहिम में जुटी सानिया ने अपना वजन 63 किलो कर लिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
सानिया मिर्जा - फोटो : ट्विटर
सानिया ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो उनके मां बनने के बाद की है। दूसरी ताजा तस्वीर है, जिसमें वह पहले जैसी फिट नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सानिया मिर्जा - फोटो : ट्विटर
सानिया ने इन फोटो के जरिए यह लोगों को फिटनेस के प्रति प्रेरित किया है। सानिया ने अपने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, '89 किलो बनाम 63'। हम सभी के पास लक्ष्य होते हैं.. रोजाना के लक्ष्य और लंबे समय के लक्ष्य.. इनमें हरेक पर गर्व होता है। मुझे इस लक्ष्य को पाने में 4 महीने लगे कि मां बनने के बाद मैं फिर से स्वस्थ और फिट हो जाऊं।'
 

4 of 5
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे लिखा, 'ऐसा महसूस हो रहा है कि वापसी करने और अपनी फिटनेस को फिर से पाने में लंबा समय लगा और अब मैं अपनी फिटनेस के सर्वोच्च स्तर को पाने में समर्थ हूं। अपने सपनों को जियो.. यह मायने नहीं रखता कि कितने लोग आपको यह बता रहे हैं कि आपसे नहीं होगा ईश्वर जानता है कि ऐसे कितने लोग हमारे आसपास होते हैं। अगर मैं यह कर सकती हूं तो कोई भी यह कर सकता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मां बनने के बाद सानिया मिर्जा ने अपना अगला लक्ष्य फैन्स के सामने पहले ही साफ कर दिया था कि वह जल्द से जल्द टेनिस के कोर्ट पर वापसी करना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें