पांच बार की विश्व चैंपियन और पांच बार की एशियन चैंपियन एमसी मैरीकॉम (48 किग्रा) ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी का अपना और देश का पहला पदक पक्का कर लिया। लगभग सभी पदक जीत चुकी मैरीकॉम के पास राष्ट्रमंडल खेलों का पदक ही नहीं था, अब वह भी हासिल कर लिया है।
पहली बार इन खेलों में भाग ले रही दो बच्चों की मां 35 वर्षीय मैरीकॉम ने अपने पहले ही मुकाबले में स्कॉटलैंड की मेघान गोर्डोन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। राज्यसभा की सदस्य एमसी मैरीकॉम अब फाइनल में जगह बनाने के लिए 11 अप्रैल को श्रीलंका की अनुशा दिलरुकशी से भिड़ेंगी।इसके अलावा
कॉमनवेल्थ में पुरुषों की कैटेगरी में में विकास कृष्णन (75 किग्रा) भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। विकास ने ऑस्ट्रेलिया के कैंपवेल सोमरविले को 5-0 से मात दी।