फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता गोल्ड मेडल

Sun, 08 Apr 2018 05:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टेबल टेनिस
विज्ञापन

भारतीय महिला टेबल टेनिस ने रविवार को फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में खेले गए टेबल टेनिस मुकाबले में मनिका बत्रा ने आखिरी सेट 11-7,11-4 और 11-7 से जीतकर भारत को सातवां गोल्ड मेडल जिताया। मुकाबले में बत्रा ने सिंगापुर के हियान झू को मात दी। इसी के साथ चौथे दिन भारत के खाते में तीन गोल्ड मेडल आए। 

विज्ञापन


मनिका बत्रा ने 11-7 से पहला गेम और दूसरा गेम 11-4 से जीता। बता दें कि भारतीय टीम ने पहली बार इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है।  इससे पहले मौमा दास और मधुरिका की जोड़ी ने हीयान और मेंजयु को डबल्स में हराकर टीम इवेंट में भारत को सिंगापुर पर 2-1 से बढ़त दिलाई।

बता दें कि शुरुआती टीम इवेंट के फाइनल में मुकाबला 1-1 से बराबरी पर चल रहा है और भारत को बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी मौमा दास और मधुरिका की जोड़ी पर थी। डबल्स मैच में इस जोड़ी ने सिंगापुर के हीयान और मेंजयु के खिलाफ शुरुआती दो गेम 11-7, 11-6 से जीत लिया, लेकिन तीसरा गेम 8-11 से गंवा दिया। जिसके बाद आखिरी मुकाबले में मनिका बत्रा ने हियान को मात देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें