फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior Shooting WC: फिर चमकी भारत की 'सोनपरी' मनु भाकर, जीता तीसरा गोल्ड

Sat, 24 Mar 2018 03:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manu bhaker
विज्ञापन

मेक्सिको में हुए सीनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में दो गोल्ड मेडल पर कब्जा करने वाली 16 साल की मनु भाकर ने एक नया कीर्तिमान रच डाला है। दरअसल मेक्सिको में ही चल रहे जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में मनु ने एक और गोल्ड जीतने में कामयाबी हासिल कर ली है। 

विज्ञापन


मनु ने 235.9 का स्कोर करके शीर्ष स्थान हासिल किया। मनु के बाद थाईलैंड की कन्याकोर्न हिरूनफोएम दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के गौरव राणा को रजत पदक और अनमोल जैन को कांस्य मिला। वहीं चीन की केमान लू ने कांस्य पदक जीता है।

इसके अलावा मनु, राणा और महिमा अग्रवाल ने टीम वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन को रजत और थाईलैंड की टीम को कांस्य पदक मिला है। पुरूष वर्ग में भारत के अर्जुन सिंह चीमा, अनहद जवांडा और अभिषेक आर्य क्रमश: छठे, सातवें और आठवें स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें