फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक की तैयारी: खेल रत्न मनिका बत्रा शिविर को तैयार नहीं, शरत सहित तीन की हामी

Mon, 24 Aug 2020 08:31 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साई की ओर से अब तक एनआईएस पटियाला में टेबल टेनिस का शिविर लगाया जाता रहा है, लेकिन वहां के इंडोर हॉल की छत नीची होने के कारण खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
मनिका, शरत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेबल टेनिस की ओलंपिक क्वालीफाइंग तैयारियों पर बात अब तक बनती नहीं दिखाई दे रही है। बीस खिलाड़ियों में से सिर्फ तीन राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता शरत कमल, अर्चना कामथ और मानव ठक्कर ही बेंगलुरू में ट्रेनिंग के लिए राजी हुए हैं। मनिका बत्रा समेत अन्य खिलाड़ी अभी राष्ट्रीय शिविर लगाने के पक्ष में नहीं हैं, इसके चलते साई और टेबल टेनिस फेडरेशन (टीटीएफआई) ने सितंबर के अंतिम सप्ताह तक शिविर टालने का फैसला किया है।

विज्ञापन


मनिका पुणे में निजी कोच के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं। बाकी खिलाड़ी भी अपने घरों में तैयारियों में जुटे हैं। टीटीएफआई के सेक्रेटरी जनरल एमपी सिंह का कहना है कि अगले माह तक आईटीटीएफ के दिशा-निर्देश भी जा जाएंगे, उसके बाद शिविर के लिए दोबारा खिलाड़ियों से बात की जाएगी। टीटीएफआई ने साई को इंदौर के अभय प्रषाल और दिल्ली की एक निजी अकादमी में शिविर लगाने का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें