फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madrid Ladies Open: गोल्फर वाणी संयुक्त 42वें स्थान पर, त्वेसा का निराशाजनक प्रदर्शन

Sat, 07 May 2022 02:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

शीर्ष 60 खिलाड़ी कट में जगह बनाएंगे और ऐसे में भारत की तीनों गोल्फर को प्रतियोगिता में बने रहने के लिए दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पहले दौर के बाद माजा स्टार्क और अगथा सुजोन संयुक्त बढ़त पर हैं।
विज्ञापन
वाणी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया से लंबी यात्रा करके स्पेन के मैड्रिज पहुंचीं भारतीय गोल्फर वाणी कपूर ने मैड्रिड लेडीज ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में पार 72 का स्कोर बनाया जिसमें चार बर्डी और इतनी ही बोगी शामिल हैं। वाणी पहले दौर के बाद संयुक्त 42वें स्थान पर हैं और इस प्रतियोगिता में भाग ले रही तीन भारतीय गोल्फरों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं।
विज्ञापन


एशियाई खेलों के लिए हाल में भारतीय टीम में चुनी गई त्वेसा मलिक ने एक बर्डी बनाई और एक डबल बोगी की। वह एक ओवर 73 के स्कोर के साथ संयुक्त 60वें स्थान पर हैं। हालांकि, एशियाई खेलों के स्थगित होने से त्वेसा को झटका लगा। वाणी की तरह ऑस्ट्रेलिया से यहां पहुंची अमनदीप द्राल ने 77 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 109वें स्थान पर हैं।

शीर्ष 60 खिलाड़ी कट में जगह बनाएंगे और ऐसे में भारत की तीनों गोल्फर को प्रतियोगिता में बने रहने के लिए दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पहले दौर के बाद माजा स्टार्क और अगथा सुजोन संयुक्त बढ़त पर हैं। उन्होंने पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें