फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Long Jump: आगामी टूर्नामेंट में अपनी लय को कायम रखना चाहेंगे मुरली श्रीशंकर, CWG में रचा था इतिहास

Thu, 01 Jun 2023 09:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता लंबी कूद के एथलीट मुरली श्रीशंकर के इस साल होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप और एशियाई खेलों की तैयारी के लिए यूनान में एक महीने से अधिक समय तक अभ्यास करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
मुरली श्रीशंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय लंबी कूद एथलीट मुरली श्रीशंकर आगामी टूर्नामेंट में अपनी लय को कायम रखना चाहते हैं। 24 वर्षीय श्रीशंकर ने अंतरराष्ट्रीय जंपिंग मीटिंग में 8.18 मीटर की छलांग लगाई थी।
विज्ञापन


हालांकि, वह इस साल के विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालिफाई नहीं कर पाए थे और 8.25 मीटर के मानक को पार नहीं कर पाए थे। श्रीशंकर ने कहा कि मैं आगामी टूर्नामेंट में अपनी लय को कायम रखने की कोशिश करूंगा। मैं अपने प्रदर्शन में और सुधार करना चाहता हूं। वह नौ जून को पेरिस डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे जहां विश्व के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता लंबी कूद के एथलीट मुरली श्रीशंकर के इस साल होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप और एशियाई खेलों की तैयारी के लिए यूनान में एक महीने से अधिक समय तक अभ्यास करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार श्रीशंकर 32 दिनों तक यूनान में अभ्यास करेंगे और इस दौरान उनके कोच शिवाशंकरन मुरली भी उनके साथ रहेंगे। उनके इस अभ्यास की लागत लक्ष्य ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) के तहत वहन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें