फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India Youth Games: पहलवानों के दम पर हरियाणा फिर शीर्ष पर, 26 स्वर्ण के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर

Wed, 08 Jun 2022 10:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

हरियाणा के कुल 86 पदक हो गए हैं। वहीं, 26 स्वर्ण, 25 रजत और 22 कांस्य सहित कुल 73 पदक के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर पर खिसक गया है।
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के पहलवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलवानों के दम पर एक दिन बाद मेजबान हरियाणा पदक तालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें दिन बुधवार को हरियाणा ने कुश्ती में चार स्वर्ण पदक जीते। अब 30 स्वर्ण, 23 रजत और 33 कांस्य पदक के साथ हरियाणा के कुल 86 पदक हो गए हैं। वहीं, 26 स्वर्ण, 25 रजत और 22 कांस्य सहित कुल 73 पदक के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर पर खिसक गया है। अंबाला में चल रही स्वीमिंग स्पर्धा में कर्नाटक ने चार स्वर्ण पदक जीते। 
विज्ञापन


इन्होंने दिलाए हरियाणा को स्वर्ण पदक 
बुधवार को हुए मैचों में कुश्ती में लड़कियों के 53 किलो भारवर्ग में हिसार निवासी अंतिम ने फाइनल में महाराष्ट्र की कल्याणी गडेकर को हराया। लड़कियों के 65 किलो भार वर्ग में पुलकित ने स्वर्ण पदक जीता। 92 किलो भारवर्ग ग्रीको रोमन में साहिल पहले स्थान पर रहीं। लड़कों के 80 किलो भारवर्ग फ्रीस्टाइल में सागर जागलान ने स्वर्ण पदक जीता। कुश्ती में हरियाणा 16 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदक जीत चुका है। 76 किलो भारवर्ग में वेटलिफ्टिंग में ज्योति यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 110 मीटर बाधा दौड़ में मोहित पहले स्थान पर रहे। 50 मीटर बटरफ्लाई स्वीमिंग में हर्ष सरोहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। दीपिका ने 51.37 मीटर भाला फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।  

उत्तर प्रदेश की ख्याति की स्वर्णिम छलांग
1.73 मीटर ऊंची छलांग लगाकर हाईजंप में ख्याति माथुर ने उत्तर प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। डिस्कस थ्रो में उत्तर प्रदेश के अनुराग पाटिल ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की 89 किलो भारवर्ग की कुश्ती में सनोवर ने उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें