फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India: पदक विजेताओं को मिलेगी सरकारी नौकरी में वरीयता, सरकार ने भर्ती दिशा-निर्देशों में किया संशोधन

Wed, 06 Mar 2024 08:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

सरकार के आदेश के तहत खेलो इंडिया यूथ गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स, विंटर गेम्स और पैरा गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत लगने वाली सरकारी नौकरी में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
खेलो यूथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया के विभिन्न खेल आयोजनों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब सरकारी नौकरियों में खेल कोटे के जरिए होने वाली भर्तियों में खेलो इंडिया के पदक विजेताओं को वरीयता मिलेगी। अब तक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी में वरीयता दी जाती थी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में खिलाड़ियों की भर्ती, प्रोन्नति के दिशा-निर्देशों में संशोधन कर इनमें खेलो इंडिया के पदक विजेताओं को भी शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन


खेलो इंडिया के सभी गेम्स शामिल
सरकार के आदेश के तहत खेलो इंडिया यूथ गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स, विंटर गेम्स और पैरा गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत लगने वाली सरकारी नौकरी में वरीयता दी जाएगी। यह आदेश डीओपीटी की ओर से जारी किया गया है। उसने तीन अक्तूबर, 2013 को निकाले गए अपने आदेश में संशोधन किया है।

नंबर चार के क्रम पर मिलेगी वरीयता
खेलो इंडिया के पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी में नंबर चार के क्रम पर वरीयता दी जाएगी। पहली वरीयता देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधत्व करने वाले, दूसरी वरीयता सीनियर और जूनियर स्तर पर राष्ट्रीय खेल संघों से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप, आईओए से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को दी जाएगी। तीसरी वरीयता ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के पदक विजेताओं और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी के पदक विजेताओं को मिलेगी। चौथी वरीयता खेलो इंडिया यूथ गेम्स, विंटर गेम्स और पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को मिलेगी। पांचवीं वरीयता राष्ट्रीय स्कूल खेलों के पदक विजेताओं को मिलेगी और छठी वरीयता राष्ट्रीय चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेल, इंटरयूनिवर्सिटी, खेलो इंडिया, स्कूल खेल में भाग लेने वालों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें