रूस के उफा में चल रही विश्व जूनियर चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। रविंदर ने 61 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। रविंदर ने सेमीफाइनल में अर्मेनिया के पहलवान को तकनीकी दक्षता के आधार पर 12-2 से हराया। अब वह गोल्ड के लिए दांव लगाएंगे। उधर, पहलवान गौरव बालियान (79 किग्रा) और दीपक (97 किग्रा) ने अपने अपने स्पर्धा में कास्य पदक जीते। इसके साथ ही भारत की झोली में अब तक दो पदक आ चुके हैं। गौरव बालियान ने जर्मनी के पहलवान को 10-0 से हराकर ब्रॉन्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं, दीपक ने हंगरी के पहलवान को चारों खाने चित कर दिया। दीपक ने हंगरी के पहलावान पर 3-2 से जीत दर्ज की।