फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पैरा एथलेटिक्सः सुंदर सिंह गुर्जर ने जीता गोल्ड, भारत को तीन पैरालंपिक कोटा

Tue, 12 Nov 2019 07:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदर सिंह गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
शीर्ष भाला फेंक एथलीट सुंदर सिंह गुर्जर ने कंधे की चोट से उबरते हुए सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुंदर ने 61.22 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही भारत ने 2020 में होने वाले टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए तीन कोटे भी हासिल कर लिए हैं। बता दें कि गुर्जर ने 2013 में लियोन में गोल्ड और 2015 में दोहा चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय पैरा-एथलीट संदीप चौधरी ने जेवलिन थ्रो स्पर्धा में संयुक्त एफ 42-64 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था। संदीप अपने दूसरे प्रयास में 66.18 मीटर के थ्रो के साथ एफ-44 श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड बनाने में भी सक्षम थे। इसके अलावा, उनके थ्रो ने उन्हें टोक्यो 2020 पैरालिम्पिक्स में बर्थ भी दिलवा दी। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, सुमित अंतिल ने अपने दूसरे प्रयास में 62.88 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। यहां तक कि सुमित का फेंक एफ-64 श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड बन गया। पिछला विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम पर था, जो 61.32 मीटर था। संदीप और सुमित दोनों ने टॉप-4 के साथ टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में अपनी-अपनी बर्थ अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें