फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Open: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में, समीर वर्मा और आकर्षी को मिली हार

Wed, 08 Jun 2022 10:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

पूर्व विश्व चैंपियन और दुनिया की 22 नंबर की खिलाड़ी लिन के खिलाफ पीवी सिंधू पहला गेम हार गई थीं। दूसरे गेम में भी लिन ने बढ़त बनाई, लेकिन सिंधू ने जबरदस्त वापसी करते हुए अंतिम दो गेम अपने नाम कर अगले दौर में जगह बना ली।
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने बुधवार को शुरू हुए इंडोनेशिया सुपर मास्टर 500 टूर्नामेंट में जीत से आगाज करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है। 2.80 करोड़ रुपये (360000 डॉलर) की इनामी राशि के टूर्नामेंट में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने डेनमार्क के हांस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंग्स को सीधे गेमों में 21-10, 21-18 से हराया।
विज्ञापन


दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने डेनमार्क की लिन क्रिस्टोफर्सन को 51 मिनट में 18-21, 21-15, 21-11 से शिकस्त दी। पूर्व विश्व चैंपियन और दुनिया की 22 नंबर की खिलाड़ी लिन के खिलाफ पीवी सिंधू पहला गेम हार गई थीं। दूसरे गेम में भी लिन ने बढ़त बनाई, लेकिन सिंधू ने जबरदस्त वापसी करते हुए अंतिम दो गेम अपने नाम कर अगले दौर में जगह बना ली। 

लक्ष्य के सामने अब होंगे गेमके
दूसरे दौर में लक्ष्य सेन का सामना डेनमार्क के रासमस गेमके और सिंधू का इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजंग से होगा। आकर्षी कश्यप को अमेरिका की बेईवान झांग से 12-21, 11-21 से हार मिली। वहीं, चोट से उबरकर कोर्ट पर लौटे समीर वर्मा को इंडोनेशिया के चिको ड्वी वारडोयो ने 21-17, 21-15 से शिकस्त दी। मिश्रित युगल में भारत के ईशान भटनागर और तनिषा क्रेस्टो की जोड़ी को चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के प्रवीन जोर्डन और मेलाटी  ने 14-21, 21-16, 12-21 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें