NXT के लाइव इवेंट के दौरान महाबली शेरा ने WWE में अपना डेब्यू किया। महाबली शेरा के नाम से प्रसिद्ध इस रेसलर का कद 6 फुट 2 इंच है। इनका वजन 240 पाउंड है।
बता दें कि अमनप्रीत को बचपन से ही स्पोर्ट्स का काफी शौक था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका यही शौक एक दिन उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा देगा। WWE में महाबली शेरा की एंट्री से इंडियन फैंस काफी खुश हैं।
महाबली शेरा ने साल 2011 में रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी ट्रेनिंग सैवियो वैगा और एल स्नो की देख-रेख में हुई है। इस भारतीय रेसलर ने TNA में साल 2011 से 2012 तक काम किया था।
लाइव इवेंट में शेरा का मैच NXT के डैन मैथा के खिलाफ हुआ। इस मैच में शेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। हालांकि डब्लूडब्लूई के लिए क्वालीफाई करने वाले शेरा के लिए अगली बड़ी चुनौती मेन रॉस्टर में जगह बनाने की है।