फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympic: पहलवान निशा दहिया का शानदार प्रदर्शन, भारत को दिलाया पांचवां ओलंपिक कोटा

Fri, 10 May 2024 11:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल

सार

भारत की चार महिला पहलवानों ने पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया था जिसमें अंतिम पंघाल (53 किग्रा), विनेश फोगाट (50 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा) और रीतिका हुड्डा (76 किग्रा) शामिल हैं।
विज्ञापन
निशा दहिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला पहलवान निशा दहिया ने शुक्रवार को विश्व ओलंपिक खेल क्वालीफायर के दौरान देश को पेरिस ओलंपिक का कोटा दिलाया। निशा पांचवीं भारतीय महिला पहलवान हैं जिन्होंने इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया है। निशा 68 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। निशा ने सेमीफाइनल में रोमानिया की 58वीं रैंकिंग की एलेक्सांद्रा अनघेल को 8-4 से हराया। 
विज्ञापन

निशा ने किया था शानदार प्रदर्शन
सभी छह ग्रीको रोमन पहलवानों के निराशाजनक प्रदर्शन के एक दिन बाद महिला पहलवान निशा दहिया ने पांचवां पेरिस कोटा दिलाने की उम्मीदें जीवंत रखी थी। निशा ने बेलारूस की युवा अलिना शाउचुक को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। फिर इस 25 साल की पहलवान ने चेक गणराज्य की कई यूरोपीय चैंपियनशिप पदक विजेता एडेला हानजलिकोवा को 7-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन

मानसी को मिली हार
मानसी (62 किग्रा) प्री क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की प्रतिद्वंद्वी वेरानिका इवानोवा से हार गईं। हालांकि वह रेपचेज से कांस्य पदक के दौर में जगह बना सकती हैं और ओलंपिक कोटा जीतने की उम्मीद कर सकती हैं लेकिन इसके लिए वेरानिका को फाइनल में पहुंचना होगा। भारत की चार महिला पहलवानों ने पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है जिसमें अंतिम पंघाल (53 किग्रा), विनेश फोगाट (50 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा) और रीतिका हुड्डा (76 किग्रा) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें