फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITTF Rankings: मनिका-साथियान जोड़ी की लंबी छलांग, 20वें स्थान पर हुई काबिज

Tue, 24 Aug 2021 10:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की मनिका बत्रा और जी साथियान की स्टार टेबल टेनिस जोड़ी ने आईटीटीएफ की ताजा रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। भारतीय जोड़ी मिश्रित युगल की रैंकिंग में 20वें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
मनिका बत्रा और जी साथियान - फोटो : twitter@Media_SAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की मनिका बत्रा और जी साथियान की स्टार टेबल टेनिस जोड़ी ने आईटीटीएफ की ताजा रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। भारतीय जोड़ी मिश्रित युगल की रैंकिंग में 20वें स्थान पर पहुंच गई है। साथियान और मनिका के 400 अंक हो गए हैं। दोनों को हाल ही में बुडापेस्ट में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर का खिताब जीतने का फायदा मिला।

विज्ञापन


मनिका और साथियान ने मिलकर पिछले हफ्ते बुडापेस्ट में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर के खिताबी मुकाबले में हंगरी की नंदोर-डोरा की जोड़ी को 3-1 से हराया था। इस जीत के साथ ही दोनों खिलाड़ी डब्ल्यूटीटी कंटेंडर का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने। 

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के लिए मनिका ने शरथ का साथ छोड़कर साथियान को अपना जोड़ीदार बनाया था।जबकि इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में मनिका और शरथ ने मिश्रित युगल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें