फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retirement: भारत के सबसे सफल स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने पेशेवर सर्किट को अलविदा कहा, जानें उनकी उपलब्धियां

Tue, 23 Apr 2024 09:33 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेशेवर सर्किट में 22 साल तक खेलने वाले घोषाल ने इंचियोन और हांगझू एशियाई खेलों की टीम स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीते थे। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में तीन पदक जीते हैं।
विज्ञापन
सौरव घोषाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सबसे बेहतरीन पुरुष स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने पेशेवर सर्किट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है, लेकिन वह अगले कुछ समय तक बहु-खेल स्पर्धाओं वाले आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। 
विज्ञापन


एशियाई खेलों में जीते थे दो स्वर्ण पदक
पेशेवर सर्किट में 22 साल तक खेलने वाले घोषाल ने इंचियोन और हांगझू एशियाई खेलों की टीम स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीते थे। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में तीन पदक जीते हैं। सौरव घोषाल ने ग्लासगो में 2022 विश्व युगल चैंपियनशिप में मिक्स्ड डबल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर की घोषणा
घोषाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, मैंने 22 साल पहले पीएसे विश्व टूर पर अपनी यात्रा शुरू की थी। उस समय मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं इतने लंबे समय तक पेशेवर स्क्ववाश खेलूंगा। जब मैंने दुनिया भर में यात्रा की और कुछ बड़े मंचों पर खेलते हुए मैंने सोचा कि यह कभी खत्म नहीं होगा, लेकिन हर चीज का अंत होता है। यह पोस्ट लिखते समय मैं भावनाओं से भरा हुआ हूं। यह खेल इतने वर्षों से मेरा जुनून, मेरी आजीविका और मेरी पहचान रहा है, इसलिए गर्व और दुख की मिश्रित भावनाओं के साथ मैं पीसीए से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। 
विज्ञापन


शीर्ष-10 में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय हैं सौरव घोषाल
कोलकाता में जन्में घोषणा दुनिया के शीर्ष-10 में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने अप्रैल 2019 में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की थी और छह महीने तक उसे बनाए रखने में सफल रहे थे। घोषाल ने 2003 में पीएसए में डेब्यू करने के बाद से 18 फाइनल में पहुंचकर 10 पीएसए खिताब जीते हैं। उन्होंने पीएसए टूर पर अपने 511 मैचों में से 281 जीते हैं। घोषाल के नाम 13 राष्ट्रीय खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने इसमें से आखिरी खिताब 2020 में जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें