फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय शूटर दीपक कुमार ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूके

Sat, 31 Aug 2019 06:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपक कुमार - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारत के दीपक कुमार शुक्रवार को यहां निशानेबाजी विश्व कप के पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में खराब शुरुआत के बाद सातवें स्थान पर रहने के कारण ओलंपिक कोटे से चूक गए। दीपक ने 627.9 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

विज्ञापन


फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले आठ में से पांच खिलाड़ी कोटा नहीं हासिल कर सके और टोक्यो ओलंपिक के लिए उपलब्ध दो कोटा में एक हासिल करने के लिए दीपक को ऑस्ट्रेलिया के डेन सैम्पसन या स्लोवाकिया के पैट्रिक जानी में से किसी एक से आगे रहना था।

फाइनल में उन्होंने 9.7 और 9.2 का खराब निशाना लगाया और फिर लगातार 12 बार 10 से ज्यादा अंक के निशाने लगाने के बाद भी वह आगे नहीं बढ़ पाए और बाहर हो गए।
विज्ञापन


जानी ने तीसरे और सैम्पसन चौथे स्थान पर रहते हुए कोटा हासिल किया। चीन के यू हॉनन ने 252.8 की शानदार स्कोर के साथ सीनियर और जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। क्रोएशिया के पीटर गोर्सा ने रजत पदक हासिल किया।

उन्होंने गुरुवार को पुरुषों की राइफल 3 पोजीशन में स्वर्ण जीता था। युवा निशानेबाज हर्ष वर्धन 627.7 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहे जबकि पदार्पण कर रहे किरण अंकुश जाधव 627.5 अंक के साथ 88 खिलाड़ियों में 11वें स्थान पर रहे। अभी पांच मुकाबलों के फाइनल खेले जाने है और भारत दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ पदक तालिका में सबसे ऊपर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें