फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITTF Rankings: मनिका बत्रा और अर्चना कामथ की जोड़ी ने लगाई लंबी छलांग, महिला युगल रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंची

Tue, 05 Apr 2022 05:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ की भारतीय महिला युगल जोड़ी को विश्व रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। डब्ल्यूटीटी दोहा 2022 टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जोड़ी अब अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की नवीनतम विश्व रैंकिंग में दो पायदान चढ़कर शीर्ष पांच में शामिल हो गई है।
विज्ञापन
मनिका बत्रा और अर्चना कामथ - फोटो : twitter@Media_SAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ की भारतीय महिला युगल जोड़ी को विश्व रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। डब्ल्यूटीटी दोहा 2022 टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जोड़ी अब अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की नवीनतम विश्व रैंकिंग में दो पायदान चढ़कर शीर्ष पांच में शामिल हो गई है। इस भारतीय जोड़ी के 1501 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


बत्रा और कामथ ने पिछले हफ्ते डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर दोहा 2022 टूर्नामेंट में चीनी ताइपे की जोड़ी ली यू झुन और चेंग आई चिंग से सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक हासिल किया था।

चीन की वांग मन्यु और सुन यिंगशा की जोड़ी 4289 अंकों के साथ महिला युगल रैंकिंग में शीर्ष पर है। उनके बाद जापान की मीमा इतो और हिना हयाता तथा लक्जमबर्ग की ज़िया लियान नी और सारा डी नुट्टे का नंबर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें