फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता: सुंदरनगर ने पीजी कॉलेज मंडी को हराकर अपने नाम ट्रॉफी

Mon, 04 Apr 2022 09:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)

सार

इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता में मेजबान एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर ने पीजी कॉलेज मंडी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। समापन अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर बना खो-खो विजेता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता में मेजबान एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर ने पीजी कॉलेज मंडी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। आयोजन समिति के सचिव लोकेश शर्मा ने बताया सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर और पीजी कॉलेज मंडी के मध्य खेला गया। सुदंरनगर की टीम ने मंडी को 13-4 अंकों से हराया। एमएलएसएम कॉलेज की तरफ से तरुण ने मंडी के 4, नवीन ने 2 और ललित ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया।

विज्ञापन


मंडी की तरफ से कप्तान अजय ने एमएलएसएम कॉलेज के 3 खिलाड़ियों को आउट किया। समापन अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सीपी कौशल, डॉ. कामेश्वर, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. लतेश कपूर, कमलेश सेन, प्रो. डेजू रतन, रजनी शर्मा और प्रो. सुरजीत मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें