लंबे जद्दोजहद के बाद भारतीय कुश्ती संघ ने आज बड़ा फैसला लेते हुए सुशील का पत्ता काट दिया है और उनकी जगह नरसिंह यादव का चयन किया गया है। हालांकि संघ ने इन खबरों का खंडन किया है कि उन्होंने ऐसी कोई लिस्ट अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ को भेजी है जिसमें सुशील का नाम नहीं है। सुशील की दावेदारी खत्म नहीं हुई है और वह अभी भी रेस में हैं।
ऐसी खबरें हैं कि लंबे जद्दोजहद के बाद भारतीय कुश्ती संघ ने आज बड़ा फैसला लेते हुए सुशील का पत्ता काट दिया और उनकी जगह पहलवान नरसिंह यादव का चयन किया है।
रियो ओलंपिक के लिए भारतीय टीम का चयन भारतीय कुश्ती संघ के लिए मुसीबत बन गया था। बीजिंग और लंदन ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार को 74 किलो भार वर्ग में नहीं शामिल किया। जबकि नरसिंह यादव पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके थे और फिर से ट्रायल की मांग कर रहे थे।
इस भार वर्ग के लिए जारी संघर्ष के बीच अन्य वर्गों के क्वलीफाइड पहलवान फिर से ट्रायल कराने के पक्ष में नहीं थे। इससे पहले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी छह पहलवान बुधवार को कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह से मुलाकात भी की थी।