फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक: अर्जेंटीना को हराकर 36 साल बाद प्लेऑफ में पहुंची हॉकी टीम

Tue, 09 Aug 2016 09:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rio hockey - फोटो : pti
विज्ञापन
नौकायन में भारत की उम्मीद बनकर उभरे दत्तू बबन भोकानल आज क्वार्टर फाइनल में कमाल नहीं दिखा पाए और पदक की रेस से बाहर हो गए। लेकिन अर्जेंटीना के खिलाफ खेले गए हॉकी मैच में भारत ने 2-1 से जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन


तो दूसरी ओर, तीरंदाजी में भारत के अतानु दास ने शानदार खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

हॉकी में पहला क्वार्टर खत्म होने तक भारतीय टीम ने बढ़त बनाए हुई थी। चिन्गलेसाना सिंह ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर बढ़त दिलाई। हॉफ टाइम तक भारत की बढ़त कायम रही। भारत का यह तीसरा मैच है और 2 मैच में जीत हासिल कर चुका है। भारत पहला मैच आयरलैंड से जीतने के बाद दूसरे मैच मे जर्मनी से हार गया था। तीसरे क्वार्टर में कोठाजीत सिंह ने मैच का दूसरा गोल दागा।
 
दूसरी ओर, भारतीय महिला निशानेबाज हीना सिद्धू 25 मीटर एयर पिस्टल के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं। क्वालीफिकेशन राउंड में उनका प्रदर्शन खराब रहा स्पर्धा में भी वह बाहर होने की कगार पर पहुंच गई थी। प्रीसेशन राउंड में उन्होंने 286 अंक बटोरे और 15वें नंबर पर रहीं। वह शीर्ष पर चल रही खिलाड़ी से 9 अंक पीछे थी। इसके बाद रैपिड राउंड में भी बढ़िया खेल नहीं दिखा पाईं और शुरुआती दौर से बाहर गईं। उन्होंने कुल 576 अंक बटोरे।
विज्ञापन

हीना ने फिर किया निराश

हीना सिद्धू - फोटो : Twitter
पिस्टल शूटर हीना सिद्धू से रियो ओलंपिक में बड़ी उम्मीदें की जा रही थीं। मंगलवार को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के पहले हाफ में वह 40 निशानेबाजों के बीच 30वें स्थान पर रहीं।

30 निशानों के शुरुआती दौर (प्रिशेसन राउंड)में हीना ने 300 में से 286 अंक बनाए। उन्होंने 95, 95 और 96 के स्कोर किए। इस तरह वह प्रतिस्पर्धा में अन्य निशानेबाजों के मुकाबले काफी पिछड़ गई थी। इसके बाद रैपिड फायर दौर जिसमें तीस शॉट लगाए जाने थे और 290 (97, 97, 96) अंक ही जुटा सकीं।

एशिया क्वालीफायर्स में जीत के साथ क्वालीफाई करने वाली हीना रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में भी फ्लाप रहीं थीं। भारत का निशानेबाजी में अब तक प्रदर्शन खराब ही रहा है। इस स्पर्धा में भारत के लिए सबसे ज्यादा पदक की उम्मीद की जा रही थी।

एक दिन पहले पदक की सबसे बड़ी उम्मीद पूर्व स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा 10 मीटर एयर राइफल में चौथे स्थान पर पिछड़कर पदक से वंचित रह गए थे। इसके अलावा दस मीटर एयर पिस्टल में जीतू राय भी फाइनल में पहुंचकर आठवें स्थान पर रहकर बाहर हो गए थे। जीतू से वैसे अभी 50 मीटर पिस्टल में पदक की उम्मीद है। पदक के अन्य दावेदार पूर्व ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग दस मीटर एयर राइफल में 23वें स्थान पर रहे थे। अभी उन्हें 50 मीटर राइफल और थ्री पोजीशन में हिस्सा लेना है।
विज्ञापन

रोअर दत्तू भोकानाल भी हुए बाहर  

Rio 2016 - फोटो : Rio 2016
रियो ओलंपिक के पुरुष एकल स्कल्स के क्वार्टर फाइनल में भारतीय रोअर दत्तू बबन भोकानाल चौथे स्थान पर रहे। इस तरह से रोइंग में भारत का एकमात्र दावेदार बबन से जगी पदक की उम्मीद भी खत्म हो गई। हालांकि उनकी शुरुआत अच्छी रही। 500 मीटर मार्क में वह दूसरे स्थान पर चल रहे थे। उसके बाद वह पिछड़ते चले गए।

पुरुषों की सिंगल स्कल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भोकानल ओवरऑल 15वें स्थान जबकि अपने क्वार्टर फाइनल में वह चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 2000 मीटर की दूरी 6:59.89 मिनट में निकाली। वह तीसरे स्थान के लिए लगभग 6 सेकेंड से दूर रह गए। इस मुकाबले में लंदन ओलंपिक के रजत पदक विजेता क्रोएशिया के दामिर मार्टिन ने अपने क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की और लिस्ट में पहले नंबर पर रहे। उन्होंने 6:44.44 मिनट का समय निकाला और दूसरे स्थान रहे एलन कैंपबेल (6:49.41 मिनट) से थोड़ा सा आगे निकल गए।

इससे पहले गेम्स के पहले दिन भारतीय रोअर दत्तू बबन भोकानल ने रियो ओलंपिक में शानदार शुरुआत की थी। 25 वर्षीय पुणे के रहने वाले इस आर्मी मैन ने पुरुषों की सिंगल स्कल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। दत्तू ने क्वालीफाइंग राउंड में तीसरा स्थान हासिल किया।

पहले हीट में दत्तू ने 2000 मीटर की दूरी 7 मिनट 21.67 सेकेंड में पूरी की। दत्तू रेस के पहले 500 मीटर में दूसरे स्थान पर चल रहे थे, लेकिन दूसरी लेन में मौजूद मैक्सिको के खिलाड़ी ने 700 मीटर के करीब तेजी पकड़ी और इस भारतीय को पछाड़ दिया। क्यूबा के मजबूत खिलाड़ी और मैक्सिको के काबरेरा ने इसके बाद उन्हें तेजी से पीछे छोड़ दिया। दत्तू दूसरे स्थान पर रहने वाले काबरेरा से 13 सेकेंड से ज्यादा समय से पीछे रहे।

क्यूबा के एंजेल फॉरिनयर रोड्रिगेज (7:06.89 सेकेंड) पहले जबकि मैक्सिको के जुआन कार्लोस काबरेरा (7:08.27 सेकेंड) दूसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में कुल छह हीट होती हैं। और प्रत्येक हीट में कुल छह खिलाड़ी होते हैं। प्रत्येक हीट में शीर्ष तीन को क्वार्टर फाइनल में जगह मिलती है। दत्तू ने एसिया-ओसेनिया क्वालीफायर में रजत पदक हासिल कर रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें