फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल्प्स ने जीता 19वां गोल्ड, ब्रिटेन के खाते में आया 28 साल बाद स्वर्ण

Tue, 09 Aug 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
माइकल फेल्प्स - फोटो : Reuters
विज्ञापन
अमेरिका के स्टार तैराक माइकल फेल्प्स ने तरणताल में डूबे कई रिकार्डों के बीच सोमवार को अपना चार गुणा सौ मीटर रिले में अपना 19वां स्वर्ण पदक जीत लिया।
विज्ञापन


इससे पहले एडम पिटि ने लगातार दूसरे दिन विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए सौ मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में ब्रिटेन को 28 साल बाद स्वर्ण पदक दिला दिया। अपने पांचवें और अंतिम ओलंपिक में हिस्सा ले रहे फेल्प्स की हौंसलाअफजाई के लिए उनकी प्रेयसी निकोल भी दर्शक दीर्घा में उपस्थित थीं।

फेल्प्स ने रिले के दूसरे चक्कर में 47.12 का समय निकालकर टीम को स्वर्ण दिलाने में मदद की। अमेरिका ने 3: 09.92 का समय निकाला। जीत के बाद फेल्प्स की आंखों में खुशी के आंसू थे। फ्रांस को रजत पदक और ऑस्ट्रेलिया को कांस्य पदक मिला। पिटि ने 57.13 सेकेंड का समय निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी बार ब्रिटेन ने तैराकी में 1988 में जीता था स्वर्ण पदक

रियो ओलंपिक - फोटो : getty
इससे पहले ब्रिटेन के एड्रियन मूरहाउस ने 1988 सियोल ओलंपिक में ब्रिटेन को स्वर्ण दिलाया था। दक्षिण अफ्रीका के कैमरून वेन डेर बुर्ग (58.69) को रजत और अमेरिका के कोड मिलर (58.87) को कांस्य पदक मिला। 

अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स अब तक 23 पदक जीत चुके हैं जिनमें 19 स्वर्ण पदक शामिल हैं।  पिछले लंदन ओलंपिक में उन्होंने चार स्वर्ण दो रजत जीते थे। बीजिंग ओलंपिक में आठ स्वर्ण, एथेंस ओलंपिक में छह स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक जीते थे। 

फेल्प्स के शरीर पर नजर आए निशान 
अमेरिका के तैराक फेल्प्स जब रिले स्पर्धा के बाद अपने साथी नाथन एड्रियन को पुल से निकाल रहे थे तो उनके शरीर पर कंधे के पास कुछ निशान नजर आए। दरअसल यह निशान कोई टैटू नहीं है। दरअसल यह उस कपिंग नाम की उस थेरेपी की निशानी है जिसमें कप को गरम कर शरीर पर रख दिया जाता है। हालांकि विशेषज्ञ इस थेरेपी को सही नहीं मानते हैं।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें