फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीग: हरियाणा हैमर्स ने दर्ज की दूसरी जीत, एमपी योद्धा को किया चित

Sun, 20 Jan 2019 02:10 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीडब्ल्यूएल
विज्ञापन

पिछले साल विश्व अंडर-23 चैंपियनशिप के रजत पदकधारी रवि कुमार ने शनिवार को यहां प्रो कुश्ती लीग मैच के पुरूष 57 किग्रा वर्ग में संदीप तोमर को हराकर हरियाणा हैमर्स को एमपी योद्धा पर 4-3 से जीत दिलाई। यह इस साल की पीडब्ल्यूएल में हरियाणा हैमर्स की दूसरी जीत है।

विज्ञापन


जूनियर विश्व चैम्पियन अनास्तासिया निचिता ने हरियाणा के लिए अहम बाउट जीती, उन्होंने पूजा ढांडा को 8-7 से शिकस्त दी। इससे पहले 2018 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदकधारी अली शाबानोव ने 86 किग्रा में एमपी योद्धा के दीपक को हराकर हरियाणा हैमर्स को 1-0 से आगे कर दिया। 

एमपी योद्धा की कोलंबियाई पहलवान आंद्रिया ओलाया ने फिर महिला 76 किग्रा बाउट में किरण को 6-3 से पराजित किया। दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर आ गईं। हाजी अलियेव ने 65 किग्रा में रजनीश को 5-2 से पराजित कर एमपी योद्धा को आगे कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला 62 किग्रा वर्ग में हरियाणा की तातयाना ओमेलचेंको ने योद्धा की एलिसे मोनोलोवा को 6-5 से पराजित किया। अब दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं। एमपी योद्धा के वासिल मिखेलोव ने पुरूष 74 किग्रा वर्ग में हरियाणा के प्रवीण राणा को 7-6 से मात दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें