फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फर अर्जुन अटवाल और एस चिक्कारंगप्पा ने हासिल किया कट

Sun, 20 Jan 2019 01:27 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अर्जुन अटवाल
विज्ञापन

भारत के दो गोल्फरों एस चिक्कारंगप्पा (70) और अर्जुन अटवाल (70) ने शनिवार को यहां एसएमबीसी सिंगापुर ओपन में कट में प्रवेश किया जबकि अन्य भारतीय इससे चूक गए। 

विज्ञापन

चिक्कारंगप्पा ने तीसरे दौर में 72 का कॉर्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर हैं। वहीं पहले दो दौर में 67, 73 का कॉर्ड खेलने वाले अटवाल ने 70 का कॉर्ड खेला जिससे वह संयुक्त 36वें स्थान पर बने हुए हैं। 

शिव कपूर, अजीतेश संधू, राहिल गंगजी, खालिन जोशी और विराज मदपपा कट से चूक गए जबकि जीव मिल्खा सिंह और ओम प्रकाश चौहान ने पहले दौर के बाद हटने का फैसला किया था।
विज्ञापन


गगनजीत भुल्लर 27वें स्थान पर

भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने सत्र की पहली रोलेक्स सीरीज में अबुधाबी एचएसबीसी चैंपियनशिप में संयुक्त 27वें स्थान पर रहकर साल की मजबूत शुरुआत की। 

कपूरथला के 30 साल के इस गोल्फर ने अंतिम दौर में इवन पार 72 का कॉर्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर सात अंडर पार 281 रहा। आयरलैंड के शेन लॉरी (71) ने दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड स्टर्ने (69) की चुनौती को पस्त करते हुए खिताब जीता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें