फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो में कमाल दिखाने के बाद अब MA की परीक्षा दे रहीं दीपा

Wed, 24 Aug 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दीपा करमाकर - फोटो : getty
विज्ञापन
रियो ओलंपिक के देश में सितारा खिलाड़ी की छवि बनाने वाली दीपा करमाकर अपने खेल के साथ-साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन


31वें ओलंपिक गेम्स में चौथे स्थान पर रहते हुए मामूली अंतर से पदक से चूकने वाली जिम्नास्ट दीपा ने अगले ओलंपिक (टोक्यो, 2020) के लिए अपना लक्ष्य गोल्ड मेडल तय कर रखा है, साथ ही उनकी नजर जल्द से जल्द मास्टर डिग्री हासिल करने पर लगी हुई है।

दीपा सोमवार को ही अपने गृह राज्य त्रिपुरा पहुंचीं और उसके अगले ही दिन वह परीक्षा देने के लिए परीक्षा हॉल में पहुंच गईं। वह इस समय त्रिपुरा विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षण केंद्र से मास्टर डिग्री कर रही हैं। उन्होंने मंगलवार को एमए परीक्षा के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा दी है। 
विज्ञापन


उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही मास्टर डिग्री हासिल कर लेंगी।
विज्ञापन

आप भी जानें, किस विषय में मास्टर डिग्री कर रही हैं दीपा!

दीपा करमाकर - फोटो : PTI
जिम्नास्ट दीपा करमाकर राजनीति विज्ञान से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं। त्रिपुरा विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने माना कि वे दीपा के खेल प्राथमिकताओं के साथ-साथ पढ़ाई के प्रति समर्पण को देखकर हैरान हैं। यह उन छात्रों के लिए संदेश है जो परीक्षा से बचने के लिए नित नए बहाने ढूंढ़ते हैं।

त्रिपुरा विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षण केंद्र के निदेशक डॉक्टर केबी जमातिया ने कहा कि दीपा का यह प्रयास अन्य छात्रों के लिए सबक जैसा है। जो एक साथ ओलंपिक जैसे खेल में हिस्सा लेता है और दूसरी ओर उच्च शिक्षा के लिए लगातार पढ़ाई कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें