इंडोनेशिया में शनिवार से 18वें एशियन गेम्स की शुरुआत हो रही है। 2 सितंबर तक चलने वाले इस इवेंट की अगुवाई जर्काता और पालेमबांग शहर करेंगे। भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से उद्घाटन समारोह शुरू हो जाएगा। गूगल ने भी डूडल बनाकर एशियन गेम्स 2018 का जश्न मनाया है।
गूगल ने अपने डूडल के जरिए कई गेम्स इवेंट जिनमें वेटलिफ्टिंग, आर्चरी, तलवारबाजी जैसे कई खेल को दिखाया है। एशियन गेम्स को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ऑर्गनाइज करवाती है। यह गेम्स हर चार साल में आयोजित किए जाते हैं। ओलंपिक गेम्स के बाद दुनिया में यह दूसरा सबसे बड़ा मल्टी स्पोर्ट इवेंट है। इस साल 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इससे पहले, 13 जुलाई 2018 को इंडोनेशिया एशियन गेम्स ऑर्गनाइजेशन कमिटी ने 18वें एशियाई खेलों के आधिकारिक म्यूजिक एलबम: एनर्जी ऑफ एशिया को रिलीज किया गया था। इस एलबम में कुल 13 गाने थे।