फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फर राशिद पांच अंडर 66 का स्कोर कर संयुक्त सातवें स्थान पर

Wed, 03 Apr 2019 10:48 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राशिद खान गोल्फ - फोटो : Social media
विज्ञापन

राशिद खान ने अंतिम तीन होल में बर्डी की हैट्रिक बनाई, जिससे उन्होंने बंगबंधु कप गोल्फ ओपन के पहले दौर में पांच अंडर 66 का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया के मार्विक एंटक्लिफ ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए आठ अंडर 63 का कार्ड खेला। उन्होंने अभी दो शॉट की बढ़त बना रखी है। 

विज्ञापन


राशिद अभी बांग्लादेश के सिद्दीकुर रहमान और सिंगापुर के ग्रेगरी फू के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर हैं। अन्य भारतीयों में खालिन जोशी, वीर अहलावत और अमन राज ने चार अंडर 67 का कार्ड खेला और वे संयुक्त 12वें स्थान पर हैं। 

विराज मदप्पा (68) संयुक्त 22वें, करणदीप कोच्चर (69) संयुक्त 32वें जबकि अजीतेश संधू और उदयन माने (दोनों 70) दोनों संयुक्त 43वें स्थान पर हैं। हनी बैसोया (71) संयुक्त 54 और चिराग कुमार, आदिल बेदी, एम धर्मा, ओपी चौहान और अक्षय शर्मा सभी ने 72 का कार्ड खेला और वे संयुक्त 70वें स्थान पर हैं। जीव मिल्खा सिंह और अभिजीत चड्ढा (73) ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और वे संयुक्त 108वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें