एनबीए की अकादमी से जुड़े देश के सात बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अमेरिका में होने वाले नेक्स्ट जेनरेशन शोकेस कार्यक्रम के लिए चुना गया है। इनमें देश का उभरते खिलाड़ी और एनबीए ग्लोबल अकादमी में शामिल पंजाब के प्रिंसपाल सिंह भी शामिल हैं।
एनबीए ने 16 देशों में स्थित अपनी अकादमियों से 48 खिलाड़ियों का चयन किया है। इनमें ग्रेटर नोएडा स्थित एनबीए अकादमी में शामिल रुड़की के विवेक चौहान, एनबीए ग्लोबल अकादमी के प्रिंसपाल सिंह, आशय वर्मा के अलावा ग्रेटर नोएडा अकादमी की एन मैरी जकारिया, सुनिश्का कार्तिक, पंजाब की हरसिमरन कौर, सिया देवधर शामिल हैं।
इन सभी खिलाडिय़ों को मिनियापोलिस और टेंपा में होने वाले मेंस, वूमेंस फोर फाइनल के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।