फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक: पहली बार साथ दिखे दो स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी, अभिनव बिंद्रा ने नीरज को दिया स्पेशल गिफ्ट

Wed, 22 Sep 2021 08:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीरज ने ओलंपिक में भालाफेंक प्रतियोगिता के फाइनल में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था। इसकी बदौलत स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा और अभिनव बिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले देश के पहले एथलीट नीरज चोपड़ा ने अभिनव बिंद्रा से बुधवार को मुलाकात की। बिंद्रा ने साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में देश के लिए व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में पहला गोल्ड मेडल हासिल किया था। दोनों स्वर्ण पदक विजेता के बीच मुलाकात शानदार रही। इस दौरान बिंद्रा ने नीरज को एक गोल्डन रिट्रीवर पिल्ला भी तोहफे में दिया। उन्होंने इसका नाम टोक्यो रखा है। 
विज्ञापन

 
 

बिंद्रा ने तस्वीर शेयर की

बिंद्रा ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। उन्होंने 23 साल के नीरज को 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं भी दीं। बिंद्रा ने इसके कैप्शन में लिखा- गोल्डन मैन के साथ मिलकर अच्छा लगा। मुझे उम्मीद है कि 'टोक्यो' आपकी मदद करेगा और आपके लिए 2024 में पेरिस नाम के इसके जोड़ीदार की खोज में मदद भी करेगा। 

 

नीरज को बिंद्रा ने दी थी बधाई

नीरज ने जब गोल्ड मेडल जीता था, तब अभिनव ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी थी। नीरज ने मेडल जीतने के बाद कहा था कि अभिनव बिंद्रा एक ऐसे एथलीट थे, जिन्होंने एकल प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता था। उनके क्लब में शामिल होना एक सपने की तरह है। उन्होंने भारत की सोच बदली है कि हम भी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत सकते हैं।

 
विज्ञापन

भालाफेंक में नीरज ने स्वर्ण जीता

इसके बाद बिंद्रा ने भी जवाब देते हुए लिखा था - प्रिय नीरज आपके शब्दों के लिए धन्यवाद। लेकिन आपकी जीत आपकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के कारण ही है। यह पल तुम्हारा है! आनंद लें और इसका स्वाद चखें। नीरज ने ओलंपिक में भालाफेंक प्रतियोगिता के फाइनल में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था। इसकी बदौलत स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें