साथ ही WWE परिवार भी सदमे में है। इस महिला पहलवान ने दो दिन पहले ही जिम शुरू किया था। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी। हालांकि, उनकी अचानक मौत से हर कोई चकित है। WWE ने अपने ट्वीट में लिखा- सारा ली के निधन की खबर से पूरा WWE परिवार दुखी है। सारा स्पोर्ट्स वर्ल्ड की दुनिया में कई लोगों के लिए प्रेरणादायक रही हैं। WWE उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। WWE महिला सुपरस्टार पेज, एलेक्सा ब्लिस, बैकी लिंच समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सारा के निधन पर दुख जताया है।
सारा की मां ने कहा- मुझे भारी मन से कहना पड़ रहा है कि सारा हमें छोड़ गई हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। हम सभी सदमे में हैं। सारा ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट से बताया था कि वह इन्फेक्शन से उबर रही हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया था कि लंबे समय बाद दो दिन जिम में बिताने से उन्हें अच्छा लगा। सारा WWE टफ इनफ के सीजन-छह की विजेता भी रही थीं। सारा ने पूर्व WWE सुपरस्टार वेज्ली ब्लेक के साथ 30 दिसंबर 2017 को शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।