अर्जुन ने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड मलाइक अरोड़ा के साथ तस्वीर शेयर की है। इसमें वह मैच का ऑफिशियल टिकट भी दिखा रहे हैं। वहीं, मलाइका झूमती हुई नजर आ रही हैं। यह अर्जुन का ख्वाब था कि वह चैंपियंस लीग में चेल्सी का मैच स्टैमफोर्ड ब्रिज में लाइव देख सके। स्टैमफोर्ड ब्रिज चेल्सी का होमग्राउंड है।
ये भी पढ़ें: European League: एर्लिंग हालैंड यूरोपियन लीग में रचा इतिहास, रोमारियो, रोनाल्डो, मेसी को भी पीछे छोड़ा
अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, ''बकेट लिस्ट (विश लिस्ट) में शामिल एक और चीज पूरा हुआ। चेल्सी एफसी के सभी लोगों का शुक्रिया, जिस कारण मैं उन्हें (मलाइका) को स्टैमफोर्ट ब्रिज में चेल्सी के मैच को दिखाने ला सका। हम 3-0 से जीत गए।'' अर्जुन चेल्सी के बड़े फैन हैं। वह सोशल मीडिया पर टीम के करीब-करीब सारे पोस्ट को लाइक करते हैं। इसके अलावा टीम की जीत पर कभी-कभी पोस्ट भी करते हैं। अर्जुन के पोस्ट पर चेल्सी के महान फुटबॉल जॉन टेरी ने भी कमेंट किया है।
ये भी पढ़ें: Champions League: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के देश में लियोनल मेसी का धमाका, चैंपियंस लीग में बनाया यह रिकॉर्ड