फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक: भवानी देवी ने कटाया ओलंपिक का टिकट, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय तलवारबाज

Sun, 14 Mar 2021 07:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भवानी देवी - फोटो : social media
विज्ञापन

तमिलनाडु की सीए भवानी देवी इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर इन खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन गई हैं। भवानी ने समायोजित आधिकारिक रैंकिंग (एओआर) के आधार पर ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल किया।

विज्ञापन


विश्व रैंकिंग के आधार पर पांच अप्रैल 2021 तक एशिया-ओशिनिया क्षेत्र के लिए दो जगह थीं। भवानी फिलहाल 45वें स्थान पर है और रैंकिंग के आधार पर वह एक स्थान हासिल करने में सफल रहेंगी। इस 27 साल की खिलाडी के आधिकारिक क्वालीफिकेशन पर मुहर पांच अप्रैल को रैंकिंग जारी होने पर लगेगी।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर भवानी देवी को शुभकामनाएं दी। रिजिजू ने ट्वीट किया, 'भारतीय तलवारबाज भवानी देवी को बधाई, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन गई हैं। भवानी देवी को मेरी शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

 

बता दें कि आठ बार की यह राष्ट्रीय चैम्पियन रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। उन्होंने इसके बाद ओलंपिक के सपने को पूरा करने के लिए इटली में कोच निकोला जानोट्टी से प्रशिक्षण लेना जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें