फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doping: एशियाड और राष्ट्रमंडल खेल की पदक विजेता पहलवान दिव्या डोप में फंसीं, लग सकता है चार साल का प्रतिबंध

Tue, 13 Feb 2024 08:31 AM IST
स्वप्निल शशांक हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नाडा ने बीते वर्ष 15 दिसंबर को दिव्या का आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल मुजफ्फरनगर (यूपी) स्थित उनके आवास से लिया था, जिसकी टेस्टिंग वाडा से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी (एनडीटीएल) में की गई थी।
विज्ञापन
दिव्या काकरान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली देश की नामी पहलवान दिव्या काकरान डोप में फंस गई हैं। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की ओर से लिए गए उनके सैंपल में प्रतिबंधित स्टेरायड मिथाइल टेस्टोस्टोरॉन और उसके मेटाबोलाइट्स पाए गए हैं। यूपी की अर्जुन अवॉर्डी इस पहलवान को नाडा ने अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। अगर वह नाडा के सुनवाई पैनल के समक्ष अपनी बेगुनाही साबित नहीं कर पाईं तो उन पर अधिकतम चार साल का प्रतिबंध लग सकता है।
विज्ञापन


आउट ऑफ कंपटीशन सैंपलिंग हुई
नाडा ने बीते वर्ष 15 दिसंबर को दिव्या का आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल मुजफ्फरनगर (यूपी) स्थित उनके आवास से लिया था, जिसकी टेस्टिंग वाडा से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी (एनडीटीएल) में की गई थी। इसी लैब की टेस्टिंग में एनाबॉलिक एंड्रोजेनिक स्टेरायड पाया गया है। नाडा ने 10 जनवरी से से दिव्या पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया है, जिसके चलते वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी नहीं खेल सकीं। सूत्र बताते हैं कि दिव्या ने बी सैंपल भी टेस्ट करा लिया है।

दो बार की हैं एशियाई चैंपियन
दिव्या ने 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में 68 भार वर्ग में कांस्य जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2018 और 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी कांस्य पदक जीता। वह दो बार एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं और 2017 में उन्होंने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप का भी स्वर्ण जीता। उन्हें 2020 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल में सिमरन फंसीं थीं
गोवा में हुए राष्ट्रीय खेलों केे दौरान 57 किलो में कांस्य पदक जीतने वाली दिल्ली की पहलवान सिमरन इससे डोप पॉजिटिव पाई जा चुकी हैं। उनके सैंपल में भी स्टेरायड नॉरएंड्रोस्टोरॉन पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें