फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ओलंपिक पदक विजेता को हराकर दिनेश क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Sat, 09 Mar 2019 12:10 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
boxing shimla
विज्ञापन

भारतीय मुक्केबाज दिनेश डागर (69 किग्रा) ने पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एवल्डास पेत्राउस्कास को हराकर फिनलैंड के हेलसिंकी में चल रहे 38वें अंतरराष्ट्रीय जीबी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन


भारत के टूर्नामेंट में दो पदक पक्के हो गए हैं। एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता सुमित सांगवान (91 किग्रा) और गोविंद साहनी (49 किग्रा) ने बाई मिलने के बाद सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 

वहीं डागर ने लिथुआनिया के अपने प्रतिद्वंद्वी को 3-2 से हराया। अंकित खन्ना (64 किग्रा) को पहले दौर में इंग्लैंड के ल्यूक मैकोमैर्क ने 5-0 से मात दी। टूर्नामेंट में 15 देशों के सौ मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें