फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में तीसरी बार लिया संन्यास, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं मैकग्रेगर

Sun, 07 Jun 2020 03:42 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोनोर मैकग्रेगर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MME) खिलाड़ी कोनोर मैकग्रेगर ने बीते चार साल में तीसरी बार संन्यास की घोषणा की। दो बार के वर्ल्ड चैम्पियन मैकग्रेगर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं और दो बार यूएफसी की अलग-अलग कैटेगरी (लाइट और फेदरवेट) में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। आयरलैंड के इस खिलाड़ी ने पिछले साल मार्च में भी खेल को अलविदा कहा था। हालांकि, इस साल की शुरुआत यानी जनवरी में उन्होंने दोबारा रिंग में वापसी की और लास वेगास में अमेरिकन फाइटर डोनाल्ड सेरोन को सिर्फ 40 सेकेंड में ही नॉकआउट कर दिया था। 

विज्ञापन





सबसे पहली बार अप्रैल 2016 में संन्यास लेकर सभी को चौंकाने वाले मेगर ने इस बार मां के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, मैंने लड़ाई से संन्यास लेने का फैसला किया है। आप सभी को अद्भुत यादों के लिए धन्यवाद! यहां लास वेगास में मेरी और मेरी मां की एक तस्वीर है, जो मेरे विश्व खिताब जीतने के बाद की है! अपने सपनों का घर बनाइए! आप जो भी चाहते हैं, वह आपका हो। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें