फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: जानिए कैसा रहा पहले दिन भारत का प्रदर्शन

Fri, 06 Apr 2018 10:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018
विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले ही दिन भारत ने शानदार आगाज किया। पहले दिन भारत के नाम दो पदक रहे। पहले भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराजा ने पहला मेडल जीतकर खाता खोला। गुरुराजा ने कुल 249 किग्रा उठाकर सिल्वर मेडल जीता और विदेशी सरजमीं पर देश का सम्मान बढ़ाया। इसके बाद भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने 48 किलोग्राम की कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता है।

विज्ञापन


बता दें कि 4 अप्रैल को कॉमनवेल्थ गेम्स की शानदार ओपनिंग सेरेमनी के बाद पहले दिन भारत को तीसरे इवेंट में मेडल मिला। इससे पहले महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। आइये जानते हैं कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का पहले दिन का प्रदर्शन कैसा रहाः

-कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय महिला हॉकी टीम को वेल्स ने 3-2 से शिकस्त दी। 57वें मिनट में वेल्स की नताशा ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई और कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी जीत का खाता खोला। आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः- CWG 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत, निर्णायक मुकाबले में 3-2 से मिली मात
विज्ञापन


--भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराजा ने कुल 249 किलोग्राम उठाकर सिल्वर मेडल जीता और विदेशी सरजमीं पर देश का सम्मान बढ़ाया। आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः- गुरुराजा ने CWG 2018 में खोला भारत का खाता, जीता सिल्वर मेडल

-गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने 48 किलोग्राम की कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता है। आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः- CWG 2018: मीराबाई चानू को स्वर्णिम सफलता, वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया पहला गोल्ड

विज्ञापन

cwg - फोटो : self
-21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय शटलरों ने पहले ही दिन पड़ोसी देश श्रीलंका पर जबर्दस्त जीत हासिल की। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप-ए में श्रीलंका को 5-0 से मात देकर शानदार आगाज किया। आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः- CWG 2018: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, श्रीलंका को दी 5-0 से करारी शिकस्त

-बैडमिंटन के मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के किदांबी श्रीकांत ने पाकिस्तान के मुराद अली को 26-16, 22-20 से हराया। आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः- CWG 2018: भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, पाकिस्तान को 5-0 से रौंदा

-हरियाणा के मुक्केबाज मनोज कुमार (69 किग्रा) आसान जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। पहले दिन रिंग में उतरे एकमात्र भारतीय और 2010  के चैंपियन मनोज ने नाइजीरिया के ओसिता उमेह को एक तरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी।  

-गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेल में आयोजित भारतीय पुरुष व महिला साइकलिंग टीम गुरुवार को 4000 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकी। आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः- CWG 2018: साइकलिंग में भारत की उम्मीदें खत्म, पुरुष व महिला दोनों ही टीमों ने किया निराश

-बॉस्केटबॉल में भारतीय महिला टीम को जमैका ने 57-66 से हराया।

-टेबल टेनिस में भी भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने जीत के साथ आगाज किया। पुरुष टीम ने दिग्गज शरत कमल की अगुवाई में पहले मैच में उत्तरी आयरलैंड को एकतरफा मुकाबला में 3-0 से मात देकर शानदार शुरुआत की। इसके बाद दूसरे मैच में भी त्रिनिदाद और टोबैगो को इतने ही अंतर से मात दी। महिलाओं ने दिल्ली की मणिका बत्रा के नेतृत्व में पहले श्रीलंका को 3-0 से और फिर वेल्स को 3-1 से पराजित किया। वेल्स के खिलाफ मधुरिका पाटकर और दिग्गज मौमा दास को युगल मुकाबले में हार मिली। इन दोनों ने अपने-अपने एकल मुकाबले जीतकर इसकी भरपाई कर दी। 

-भारत की जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल महिला स्क्वैश सिंगल स्पर्धा के अगले दौर में पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें