फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess Olympiad: शतरंज ओलंपियाड में होगी ओलंपिक की तरह मशाल रिले, हमेशा भारत से होगी रिले की शुरुआत

Tue, 07 Jun 2022 10:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओलंपियाड के प्रतियोगिता निदेशक भरत सिंह चौहान ने कहा कि सरकार, फिडे और अन्य हितधारकों के बीच सलाह-मशविरे के बाद मशाल रिले की तारीख और रास्ते की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Chess, Chess Olympiad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शतरंज की वैश्विक संचालन संस्था फिडे ने मंगलवार को घोषणा की कि जुलाई-अगस्त में  होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड के दौरान ओलंपिक की तरह मशाल रिले शुरू की जाएगी जिसका आयोजन इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के प्रत्येक सत्र से पहले होगा।
विज्ञापन


इस तरह की मशाल रिले की शुरुआत हमेशा शतरंज के जन्मस्थल भारत से होगी और सभी महाद्वीपों की यात्रा के बाद यह मेजबान शहर पहुंचेगी। समय की कमी के कारण हालांकि इस बार मशाल रिले सिर्फ भारत में होगी और भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद भी इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में से एक होंगे।

ओलंपियाड के प्रतियोगिता निदेशक भरत सिंह चौहान ने कहा कि सरकार, फिडे और अन्य हितधारकों के बीच सलाह-मशविरे के बाद मशाल रिले की तारीख और रास्ते की घोषणा की जाएगी। फिडे अध्यक्ष आरकेडी वोरकोविच ने कहा, ‘इस पहल से शतरंज के खेल को लोकप्रिय बनाने और दुनिया भर में प्रशंसकों का समर्थन हासिल करने में मदद मिलेगी।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘ओलंपियाड के अगले सत्र से, ओलंपिक खेलों की परंपरा की तरह, मशाल रिले सभी महाद्वीपों की यात्रा करेगी, अंतत: इसका अंत मेजबान देश और शहर में शतरंज ओलंपियाड के उद्घाटन से पहले होगा।’ भारत की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हंपी ने ट्वीट किया, ‘भारतीय शतरंज खिलाड़ियों के लिए शानदार समय। गौरवपूर्ण लम्हा।’ 

भारत पहली बार शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी कर रहा है। शतरंज ओलंपियाड के आगामी सत्र का आयोजन महाबलीपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जाएगा। ओपन और महिला वर्ग में 187 देशों से रिकॉर्ड 343 टीम पहले ही टूर्नामेंट के लिए प्रविष्टि भेज चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें