फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKNRC रेसिंग चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले को तैयार बीआईसी, रोहित खन्ना पर होगी नजरें

Sat, 17 Nov 2018 01:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rohit khanna
विज्ञापन

बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में शनिवार से 21वीं जेके टायर एफएमएससीआई राष्ट्रीय रेसिंग चैंपियनशिप का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा जिसमें स्थानीय चालक रोहित खन्ना पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। डार्क डोन रेसिंग के स्थानीय चालक रोहित अपने करियर का पहला एलजीबी4 खिताब जीतने के काफी करीब हैं लेकिन इसके लिए उन्हें आगामी दो दिनों तक जोरदार चुनौती का सामना करना होगा।

विज्ञापन


रोहित अभी चैंपियनशिप तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। उनके साथ एवालांच रेसिंग टीम के चित्तेश मंडूड़ी भी हैं। इन दोनों के 47-47 अंक हैं। रोहित को इस ट्रैक का अच्छा ज्ञान है और वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। जेके यूरे 2018 में भी काफी जोरदार प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है क्योंकि अश्विन दत्ता ने पूरे सत्र में काफी अच्छी ड्राइविंग की है।

वह 74 अंकों के साथ चालकों की सूची में सबसे ऊपर हैं लेकिन चेन्नई के कार्तिक थारानी 68 अंकों के साथ उनसे ज्यादा दूर नहीं है। इसके अलावा मुम्बई के नयन चटर्जी के खाते में 66 अंक हैं और वह भी खिताब की दौड़ में हैं। जेके मोटरस्पोर्ट्स के प्रमुख संजय शर्मा ने कहा, 'मौजूदा सत्र काफी रोमांचक रहा है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि सभी चालक काफी आक्रमकता से खिताब की दौड़ में जुटे हुए हैं। मुझे यकीन है कि इस सप्ताहांत हमें कई चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिलेंगे।'
विज्ञापन


बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में राष्ट्रीय रेसिंग चैंपियनशिप के अलावा एफआईएम एशिया कप ऑफ रोड रेसिंग (एसीआरआर) का भी आयोजन होगा। यह एफआईएम से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता है और इसमें नेपाल, आस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका और जापान के चालक भाग लेंगे।

यही नहीं एसीआरआर में इस साल कई महिला चालक भी हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत की एन जेनिफर, आस्ट्रेलिया की टायला राल्फ, श्रीलंका की सुशमी सोलोंकी और हंसिका अबेसिंघे तथा जापान की कारेन ओगुरे तथा मारिका फुजिवारा शामिल हैं। राष्ट्रीय रेसिंग चैंपियनिशप के दौरान ब्रिटेन के गिनीज विश्व रिकार्डधारक टेरी ग्रैंड भी अपना कार्यक्रम पेश करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें