फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing Championship: युवा मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी, बृजेश, सागर, सुमित ने पक्के किए पदक

Mon, 29 Apr 2024 07:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने इस टूर्नामेंट में 50 सदस्यीय टीम भेजी है। इसमें 24 देशों के 390 से अधिक मुक्केबाज 25 भार वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
सहयोगी स्टाफ के साथ बृजेश तामता - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवा मुक्केबाजों ने एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए देश के लिए तीन पदक पक्के कर लिए हैं। बृजेश तामता, सागर जाखड़ और सुमित ने इस युवा चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के कर लिए हैं। 
विज्ञापन


बृजेश (48 किग्रा) ने उजबेकिस्तान के साबिरोव सैफिद्दीन को हराया। दोनों मुक्केबाजों ने एक-एक दौर जीता, लेकिन तीसरे दौर में भारतीय मुक्केबाज ने 4-3 से जीत दर्ज की। सागर (60 किग्रा) और सुमित (67 किग्रा) ने क्रमशः थाईलैंड के कलासीरम टी और कोरिया के होंग सियो जिन को 5-0 से हराया। जितेश को 54 किग्रा भार वर्ग में कजाखस्तान के टी नूरासिल ने 5-0 से मात दी। 

आठ पदक पक्के कर चुका है भारत 
भारत के युवा वर्ग में आठ पदक पक्के हो चुके हैं क्योंकि पांच महिला पहलवान अन्नु (48 किग्रा), पार्थवी ग्रेवाल (66 किग्रा), निकिता चंद (60 किग्रा), खुशी पूनिया (81 किग्रा) और निर्झरा बाना (81 प्लस किग्रा) सेमीफाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकीं एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता प्रीति (54 किग्रा) मंगलवार को उजबेकिस्तान की उक्तामोवा से खेलेंगी। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने इस टूर्नामेंट में 50 सदस्यीय टीम भेजी है। इसमें 24 देशों के 390 से अधिक मुक्केबाज 25 भार वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें