फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing: मंजू और बरुन का गोल्डन पंच, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दस पदक, हरियाणा की रानी का जलवा

Sun, 10 Sep 2023 09:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरियाणा की मुक्केबाज मंजू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट की ‘सर्वश्रेष्ठ महिला मुक्केबाज’ चुना गया। पुरुष 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में बरुन सिंह शागोलशेम ने पोलैंड के जाकुब स्लोमिंस्क को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
मुक्केबाजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंजू रानी ने अफगानिस्तान की सादिया ब्रोमांद को फाइनल में 3-0 से हराकर रविवार को बोस्निया एवं हर्जेगोविना के साराजीवो में चल रहे 21वें मुस्तफा हाजरुलाहोविच स्मृति टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने प्रतियोगिता का अंत नौ स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ किया।
विज्ञापन


हरियाणा की मुक्केबाज मंजू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट की ‘सर्वश्रेष्ठ महिला मुक्केबाज’ चुना गया। पुरुष 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में बरुन सिंह शागोलशेम ने पोलैंड के जाकुब स्लोमिंस्क को 3-0 से हराया जबकि पुरुष 57 किगा वर्ग में आकाश कुमार को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद स्वीडन के हादी होडरस के खिलाफ 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

पुरुष 63 किग्रा वर्ग में मनीष कौशिक ने एकतरफा मुकाबले में फलस्तीन के मोहम्मद सऊद को 3-0 से हराया। भारत का दबदबा पुरुष 92 किग्रा वर्ग में भी जारी रहा जहां नवीन कुमार ने कड़े मुकाबले में पोलैंड के मातेयुज बेरेजनिकी को 2-1 से हराया। ज्योति, शशि, जिज्ञासा, विनाक्षी और सतीश कुमार को भी विजेता घोषित किया गया क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वी फाइनल में नहीं उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें